फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Even today, more than in off-peak hour Metro

ऑफ पीक ऑवर में भी आज से ज्यादा मेट्रो

Sun, 01 Mar 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Sun, 01 Mar 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Even today, more than in off-peak hour Metro

दिल्ली-एनसीआर यात्रियों को राहत देने के लिए आज (सोमवार) से डीएमआरसी ने पीक ऑवर और ऑफ पीक ऑवर में 17 अतिरिक्त ट्रेनें ट्रैक पर फर्राटा भरेंगी।

विज्ञापन


इन अतिरिक्त ट्रेन के उतारे जाने से 104 ट्रिप रोजाना अधिक लगेंगे। सबसे अधिक ट्रेनें नोएडा-वैशाली से द्वारका की लाइन पर बढ़ेंगी।

ऑफ पीक ऑवर में 4 ट्रेन इस ट्रैक पर बढ़ेंगी तो सुबह के पीक ऑवर में एक और शाम के पीक ऑवर में 3 अतिरिक्त ट्रेनें इस लाइन पर उतारी जाएंगी। इस लाइन पर 61 ट्रेनें रोजाना 734 ट्रिप लगाएंगी।
विज्ञापन


डीएमआरसी प्रवक्ता का दावा है कि इससे फ्रीक्वेंसी भी थोड़ी बढ़ेगी। इसी तरह फरीदाबाद को मध्य दिल्ली से जोड़ने वाली मंडी हाउस-बदरपुर लाइन पर भी ऑफ पीक ऑवर में फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी क्योंकि तीन अतिरिक्त ट्रेनें जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक ऑफ पीक और शाम को 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक पीक ऑवर मानती है। इस दौरान अतिरिक्त ट्रेन जुड़ने से भीड़ में धक्का-मुक्की खाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

इन्द्रलोक से मुंडका और एयरपोर्ट लाइन पर ट्रेन की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। डीएमआरसी के अनुसार 2010 से 2014 के बीच यात्रियों की संख्या बढ़ने के लिए ट्रेन कोच की संख्या 640 से 1076 कर दी गई है जो 70 फीसदी की वृद्धि है। यात्रियों की संख्या दैनिक 25 लाख के पार है।

लाइन-दो, तीन और चार पर सभी ट्रेन 4 कोच से 6 या 8 कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं लाइन एक दिलशाद गार्डन से रिठाला पर भी छह कोच ट्रेन जुड़नी शुरू हो गई है।

किस लाइन पर कितनी ट्रेन और कितने ट्रिप
कॉरिडोरःट्रेन/ट्रिप
दिलशाद गार्डन से रिठालाः26/515
जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटरः53/619
द्वारका से-21 से नोएडा-वैशालीः61/734
इन्द्रलोक से मुंडकाः15/377
मंडी हाउस से बदरपुरः25/498
कुलः180/2743

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed