फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Engineer shot after loot in greater noida

ग्रेटर नोएडाः इंजीनियर को लूटकर गोली मारी

Sat, 02 Aug 2014 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Aug 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
Engineer shot after loot in greater noida

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मोजर बीयर चौराहे पर एक इंजीनियर को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया और गोली मार दी। बदमाश इंजीनियर से नगदी, सोने की चेन, अंगूठी, कड़ा और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक साकीपुर के पास स्थित पूर्वांचल सोसायटी निवासी दीपक कुमार दिल्ली की कंपनी में इंजीनियर हैं। वह बृहस्पतिवार रात को दिल्ली से अपनी होंडा सिटी कार में सवार होकर ग्रेटर नोएडा आ रहे थे।
विज्ञापन


ग्रेनो के मोजर बीयर चौराहे पर अचानक उनकी कार खराब हो गई। उन्होंने कार हेल्प लाइन को फोन किया था। रात करीब 12:30 बजे एक बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने कहा कि वह मैकेनिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक कार के इंजन को देखने लगा। इसी दौरान दूसरे युवक ने इंजीनियर पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इंजीनियर का पर्स, सोने की चेन, अंगूठी, कड़ा और मोबाइल लूटने लगे।

विरोध करने पर बदमाशों ने इंजीनियर को गोली मार दी। इंजीनियर दीपक के सीने में गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल है। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।

इंजीनियर ने एक राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इंजीनियर को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।


एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि घटना के बाद दो बाइकर्स के खिलाफ लूटपाट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर बदमाशों की पहचान काफी हद तक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed