फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   engineer raped girl in lodhi garden delhi arrested

लोधी गार्डन में युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी इंजीनियर गिरफ्तार

Wed, 03 Jan 2018 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
engineer raped girl in lodhi garden delhi arrested
- फोटो : FILE PHOTO

नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने नवंबर माह में लोधी गार्डन में बीटेक कर चुकी युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गोधरा, गुजरात से गिरफ्तार किया। आरोपी ने युवती की अश्लील फिल्म और फोटो बना रखे थे।

विज्ञापन


उसके पास से काफी अश्लील फोटो बरामद हुए हैं। इन्हें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर आरोपी ने युवती के साथ लोधी गार्डन में दुष्कर्म किया था। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित पायल (बदला  नाम) ने पंजाब स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक (कंप्यूटर साइंस) किया हुआ है। पायल ने तुगलक रोड थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात शोमेश कुमार उर्फ शोमेश शर्मा से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भी इंजीनियरिंग कर रहा था। जान-पहचान होने पर दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर कर लिए थे। आरोपी ने उसे दिल्ली में एक कार्यक्रम में बुलाया और यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

होश आने पर पायल को पता लगा कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान उसकी फिल्म बनाई है और फोटो भी खींचे हैं। आरोपी ने अश्लील फिल्म व फोटो लोगों को दिखाने और सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। साथ में जान से मारने की धमकी भी दी।

पायल ने शिकायत में यह भी कहा था कि आरोपी ने एक दिन उसे अश्लील फिल्म व फोटो देने के लिए लोधी गार्डन में बुलाया। यहां भी आरोपी ने उसे धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मेल व व्हाट्स ऐप पर उसकी अश्लील फोटो भेजने लगा। युवती की शिकायत पर तुगलक रोड थाना पुलिस ने 18 नवंबर को मामला दर्ज किया था।


आरोपी को पकड़ने के लिए तुगलक रोड थानाध्यक्ष दलीप सिंह की देखरेख में एसआई सुनील कुमार की विशेष टीम बनाई गई। टीम ने आरोपी शोमेश कुमार (27) को गोधरा, गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला शोमेश गोधरा में एक स्कूल में पढ़ाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed