फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Embassy officers arrived, Kenyan student was raped by drugs

दूतावास पहुंचे अफसर, केन्याई छात्रा से ड्रग्स देकर हुआ था रेप

Tue, 20 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 20 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Embassy officers arrived, Kenyan student was raped by drugs

केन्या की दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती छात्रा की काउंसलिंग को केन्या दूतावास से अधिकारी सोमवार को कासना कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पीड़िता छात्रा की काउंसलिंग की और पुलिस ने पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज कराए। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गर्भस्थ भ्रूण के संबंध में पीड़िता के बयानों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। सोमवार को केन्या दूतावास से पहुंचे एक अधिकारी ने पीड़िता छात्रा से पूरे मामले की पूछताछ की और कोई परेशानी आने पर दूतावास को सूचित करने की बात कही।
विज्ञापन


बता दें कि केन्या निवासी नॉलेज पार्क स्थित यूनिवर्सिटी की बीटेक छात्रा ने पिछले सप्ताह रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कासना कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में उसने कहा था कि वह मई से सहपाठी नाइजीरियन छात्र ओबिना के साथ रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी ओबिना ने उसे ड्रग्स देकर रेप किया था। गर्भवती होने पर पीड़िता को इसकी जानकारी हुई। आरोपी ओबिना ने केन्या की छात्रा के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने की बात कही थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। 


बयानों का अवलोकन होगा
दूतावास से अधिकारी पीड़िता छात्र की पैरवी को लेकर आए थे। छात्रा के बयान अदालत में दर्ज करा दिए गए हैं। बयानों का अवलोकन किया जाएगा। - सुधीर त्यागी, कासना कोतवाली प्रभारी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed