{"_id":"62f44320549643aac837f50253f3c95e","slug":"embarrassed-empty-plot-created-eight-people-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा : खाली प्लॉट पर बना दिए आठ लोगों के वोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़ा : खाली प्लॉट पर बना दिए आठ लोगों के वोट
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Wed, 09 Apr 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
शालीमार गार्डन मेन में खाली प्लॉट संख्या बी-245 पर बने आठ फर्जी वोटों को मंगलवार को आरडब्ल्यूए की मदद से कैंसिल किया गया। दिल्ली में रह रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह के नाम पर अलाट प्लॉट पर बीएलओ ने सर्वे कर आठ लोगों का वोट बनवा दिया।
विज्ञापन
शालीमार गार्डन सुधार समिति के अध्यक्ष रामचरण ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर बीएलओ से बात कर सभी आठ वोटों को कैंसिल कराया गया है।
ये गड़बड़ी बीएलओ के डोर टू डोर अभियान नहीं चलाने की वजह से हुई है। कई ऐसे लोगों के वोट भी बने हैं जो यहां रहते ही नहीं हैं।