फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ed arrested gagan dhawan in case of money laundering and bank fraud

ईडी ने हाई प्रोफाईल बिचौलिए गगन धवन को किया गिरफ्तार, बैंक घोटाले और मनी लाउंड्रिंग का था मामला

Thu, 02 Nov 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Nov 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
ed arrested gagan dhawan in case of money laundering and bank fraud

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली ने हाई प्रोफाईल बिचौलिए और लॉबिस्ट गगन धवन को 5000 करोड़ के बैंक घोटाले और मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। धवन यूपीए के शीर्ष नेता, सीबीआई के एकपूर्व निदेशक और चुनिंदा अफसरशाहों का काफी नजदीकी बताया जाता है।

विज्ञापन


ईडी ने धवन को जांच में सहयोग नहीं करने के आधार पर गिरफ्तार किया है। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक धवन से पूछताछ में नेता-अफसरशाह-बिचौलिए की सांठगांठ का खुलासा होगा।
विज्ञापन


गगन पर सेल कंपनियों के जरिए हजारों करोड़ रुपए केमनी लाउंड्रिंग का भी आरोप है। सीबीआई की सटर्लिंग घोटाले की जांच में भी गगन आरोपी है। ईडी ने अगस्त में गगन और कुछ नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ed arrested gagan dhawan in case of money laundering and bank fraud

​इस  छापेमारी में इस मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिले थे। सूत्रों ने मुताबिक गनन ने कांग्रेस के  एक नेता के दमाद के लिए दिल्ली में एक बड़ी कोठी खरीदी थी। इसके अलावा  जांच में कोयला घोटाले से संबंधित सीबीआई के पूर्व निदेशक से भी गगन की गहरी सांठगांठ का खुलासा  हुआ है।

ईडी की जांच में पता चला है कि गनन ने कई अफसरशाहों को लाखों रुपए का भुगतान किया है। इस संबंध में निदेशालय को अहम कागजी सबूत भी मिले हैं। इन अफसरशाहों में दिल्ली पुलिस केकुछ अधिकारी भी हैं। पूरे मामले की गहन जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed