फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Easy prisoners use drung in jail

जेल में कैदी रहते हैं ऑनलाइन, बड़े आराम से करते हैं नशा

Mon, 21 Mar 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 21 Mar 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
Easy prisoners use drung in jail
जेल

माडर्न जेल भोंडसी में नशीले पदार्थ की आपूर्ति व मोबाइल के खेल का सिलिसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेल में अब तक मिले मोबाइल के डिटेल से पुलिस के होश उड़े हैं। माडर्न जेल भोंडसी में एक के बाद एक मिलने वाले मोबाइल से पुलिस के होश उड़े हैं। जेल के भीतर चल रहे मोबाइल के खेल की चिंता को लेकर पुलिस आयुक्त नवदीप जेल प्रशासन को पत्र भी लिख चुके हैं।

विज्ञापन


जेल में बीते साल हुई छापेमारी के दौरान 50 से अधिक मोबाइल मिल चुके हैं। इसके साथ ही ढाई माह के भीतर इस वर्ष 10 से अधिक मोबाइल मिले हैं। भोंडसी थाना पुलिस ने जेल प्रशासन के बयान पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जेल में मिलने वाले मोबाइल की जांच साइबर सेल के पास है। पुलिस उसके मिले डिटेल के बाद हतप्रभ है। सूत्रों की माने तो उन नंबरों के आने वाले डिटेल के आधार पर कुछ नंबर सर्विलांस पर है। जिनका संबध जेल से है। भोंडसी थाना पुलिस की ओर से जेल में बंद अपराधियों की ट्रांजिट रिमांड की तैयारी की जा रही है। जांच के दौरान उनके मोबाइल के खेल का पूरा ब्यौरा तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर जेल में कैसे पहुंचता है मोबाइल
कमिश्ररी की पुलिस केवल यह जानने में जुटी है कि आखिर जेल में मोबाइल कैसे पहुंचता है। प्रशासन की ओर से जेल के भीतर पीसीओ खोला गया है। जिसमें कॉल करने वाले कैदी को पहले नंबर बुक कराना होता है।


जेल में कैदी रहते हैं ऑन लाइन
मोबाइल डिटेल के आधार पर पुलिस को पता चला है कि बहुत से मोबाइल में चलने वाले सिम कार्ड पर इंटर नेट का पैक रिचार्ज कराया जाता है। जिसमें उनकी ओर से वाट्सअप पर ऑन लाइन चैटिंग भी होती थी। वाट्सअप को ट्रेस कर पाने में पुलिस को थोड़ी परेशानी होती है। जिसके चलते पुलिस इस विधा का अधिक उपयोग करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed