फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E-filing hacked and robbed account.

ई-फाइलिंग अकाउंट हैक कर रुपये निकाले

Tue, 28 Oct 2014 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 28 Oct 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
E-filing hacked and robbed account.

निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के इनकम टैक्स (ई-फाइलिंग) अकाउंट को हैक कर रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल ने जांच में मामला सही पाए जाने के बाद एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सेक्टर-17ए में रहने वाला दीपक राव निजी कंपनी में काम करता है। दो साल पहले वित्तीय वर्ष के अंत में उसके इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले ऑनलाइन अकाउंट (ई-फाइलिंग) को किसी ने हैक कर लिया।
विज्ञापन


कई महीनों तक युवक को इस मामले की जानकारी नहीं हो पाई। आरोपी ने उसके अकाउंट से कई हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली।

पुलिस के मुताबिक, अपने ई-फाइलिंग अकाउंट का डाटा जांचने पर युवक को अंदेशा हुआ तो उसने शिकायत दी।  साइबर सेल ने उसके अकाउंट की डिटेल खंगाली तो पता चला कि किसी अनिरुद्ध जिंदल नाम के शख्स ने उसके अकाउंट का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद साइबर सेल ने बीती शाम सेक्टर-18 थाना पुलिस को उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की।  सेक्टर-18 थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस बारें में शिकायतकर्ता दीपक से जानकारी ली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed