फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dwc managed to save girl with the help of 181 helpline

शारीरिक प्रताड़ना की शिकार किशोरी को हेल्पलाइन की मदद से ऐसे छुड़ाया

Sun, 14 Jan 2018 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Jan 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
dwc managed to save girl with the help of 181 helpline
dwc saved girl in model town - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली महिला आयोग ने मॉडल टाउन के एक घर में गैरकानूनी तरीके से बंधक 14 साल की लड़की को शुक्रवार रात मुक्त करा लिया। मूल रूप से झारखंड की रहने वाली किशोरी को महिला डॉक्टर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी।

विज्ञापन


बच्ची के शरीर पर मारने-पीटने व प्रेस से जलाने के निशान मिले हैं। मॉडल टाउन थाने में मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर निधि चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। आयोग की हेल्पलाइन 181 पर एक घर में एक 14 साल की लड़की को बंधक बनाने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन


आयोग की टीम दिल्ली पुलिस के साथ वहां पहुंची तो किशोरी की हालत बेहद खराब थी। आयोग अध्यक्ष स्वाति जयहिंद व सदस्य सारिका चौधरी, प्रोमिला गुप्ता लड़की से मिलीं। स्वाति ने बताया कि लड़की से पूछताछ में पता चला कि उसके माता-पिता बहुत गरीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्लेसमेंट एजेंसी ने चार महीने पहले मॉडल टाउन में महिला डॉक्टर के यहां उसे काम पर रखवाया था। इन चार महीनों में किशोरी को शारीरिक व मानसिक रूप से बेहद प्रताड़ित किया गया और कैद में रखा गया। काम के बदले उसे पैसे भी नहीं मिले।

अमानवीयता पर हैरानी

dwc managed to save girl with the help of 181 helpline

स्वाति का कहना है कि डॉक्टर मालकिन किशोरी को रोज बुरी तरह पीटती थी। उसके शरीर पर काटने, खरोचने व जलाने के निशान मिले हैं। लड़की ने बताया कि मालकिन उसे गर्म प्रेस से जलाती थी और गर्म पानी भी फेंकती थी।

गुस्से में मालकिन काटती भी थी। उसकी आंखों पर कैंची से वार किया गया था। इससे आंखें सूजी हुई थीं और चोट के निशान थे। लड़की ने आयोग को बताया कि मालकिन ने उसका गला भी दबाया था। उस पर वजन तोलने वाली मशीन से वार किया गया। मालकिन उस पर थूकती थी और खाने के नाम पर दो बासी रोटी दी जाती थीं।

आयोग अध्यक्ष का कहना है कि लड़की हड्डियों का ढांचा मात्र है। महिला डॉक्टर की अमानवीय हैरान करने वाली है। आयोग लड़की के इलाज, मुआवजा दिलवाने व परिवार से मिलाने में मदद करेगा।

उन्होंने 181 महिला हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले पड़ोसी को भी धन्यवाद दिया। स्वाति ने एसडीएम मॉडल टाउन से बात कर इस मामले में बाल मजदूरी की धाराएं भी रिपोर्ट में जुड़वाने का अनुरोध किया है। पुलिस ने रात में ही प्लेसमेंट एजेंसी के दफ्तर पर भी छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed