{"_id":"57d2a93d4f1c1ba90a317935","slug":"duped-and-blackmailed-mistress-of-obscene-gestures","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालकिन को ब्लैकमेल कर ठगा और की अश्लील हरकत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालकिन को ब्लैकमेल कर ठगा और की अश्लील हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
आयात-निर्यात फर्म की मालकिन से नाराज कर्मचारी ने उन्हें ब्लैकमेल कर आर्थिक शोषण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने और धन देने से इनकार किया तो कर्मचारी ने उनके साथ मारपीट की और बच्चों का अपहरण कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेंट्रल थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला और उसका पति सूरजकुंड थाना क्षेत्र में एक्सपोर्ट-इंपोर्ट फर्म चलाते हैं।
उनकी फर्म में ओमेक्स हिल्स निवासी रजत कुमार भी ऊंचे पद पर नौकरी करता था। पीड़िता का आरोप है कि पद का दुरुपयोग करते हुए रजत कपूर ने धन कमाने की नीयत से अवैध काम किए।
विज्ञापन
उन्हें जब इसके बारे में पता चला तो विरोध किया। इस पर रजत कपूर ने महिला और उनके पति के साथ अभद्रता शुरू कर दी। फर्म और महिला को बदनाम करने की धमकी देकर उसने पीड़िता से धन ऐंठा।
विज्ञापन
पीड़िता ने जब धन देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट और अश्लील हरकतें भी कीं। आरोप है कि बदनाम करने से उद्देश्य से रजत ने कुछ फर्जी अकाउंट बनाए और गलत ईमेल, फर्म से जुड़े ग्राहकों को भेजे।
मामले की जांच कर रहे सूरजकुंड थाने के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर सुबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।