{"_id":"242a4f17ab50bfbf0384c2a4d4a0783d","slug":"dumper-driver-killed-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू गोद कर बेरहमी से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू गोद कर बेरहमी से हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 31 May 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में आपसी रंजिश के चलते शुक्रवार रात थाना सारन क्षेत्र के नंगला एन्क्लेव में एक व्यक्ति ने डंपर चालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार नंगला एन्क्लेव पार्ट-टू स्थित सुभाष चौक के पास करीब 27 वर्षीय डंपर चालक ब्रिजेश रहता था।
विज्ञापन
उसके घर में चार-पांच किरायेदार रहते हैं। ब्रिजेश के ससुर महावीर ने बताया कि शुक्रवार को ब्रिजेश की छुट्टी थी। रात को वह घर से बाहर गया था, घर लौटते समय दूसरे किरायेदार प्रवेश ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन
ब्रिजेश की जांघ व पेट के निचले हिस्से पर चाकू से कई वार किए। उसे गंभीर हालत में बीके अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि कुछ दिन पहले ब्रिजेश और महावीर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पुलिस ने ब्रिजेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया।