फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU student smuggling alcohol for his girlfreind

गर्लफ्रेंड खुश रखने को स्मगलर बना DU छात्र

Wed, 15 Jan 2014 03:40 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 15 Jan 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
DU student smuggling alcohol for his girlfreind

रुपये कमाने के लालच में दिल्ली यूनिवर्सिटी का एक छात्र शराब तस्कर बन गया और उसने हापुड़ और बुलंदशहर जिले में अपना जाल फैला लिया।

विज्ञापन


रिपोर्टिंग मंडी चौकी पुलिस ने कार में शराब की तस्करी कर रहे छात्र और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दिल्ली के युवा तस्करों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जिले के शराब तस्करों का सुराग लगाने में जुट गई है।

एसपी सिटी अजय साहनी ने बताया कि हरियाणा से प्रतिबंधित शराब की तस्करी का जाल जनपद में फैला हुआ है। इसकी जानकारी पर एसएसपी ने जिले भर की पुलिस को तस्करों को पकड़कर जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दिल्ली के कनॉट प्लेस में विदेशी महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी चौकी प्रभारी विनीत चौधरी को सूचना मिली कि एक कार में तस्कर शराब लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने अनूपशहर चौराहे पर चेकिंग शुरू की और कार को रोक लिया।


तलाशी में कार में शराब की पेटियां दिखाई पड़ीं, तो कार सवार दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम नामित पुत्र चंद्रप्रकाश संतनगर बंगाली कालोनी बुराड़ी और प्रशांत पुत्र प्रवीनदास गुप्ता मुकंदपुर दिल्ली बताए।


प्रशांत ने बताया कि वह डीयू का बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। मंडी चौकी इंचार्ज विनीत चौधरी ने बताया कि प्रशांत पेशेवर तस्कर नहीं है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह रुपयों के लालच में शराब की तस्करी करने लगा था।

इसे भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड से कराया पड़ोसी का रेप

प्रशांत ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गर्लफ्रेंड पर काफी रुपया खर्च करता था। मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने के कारण उसे अक्सर रुपयों की जरूरत रहती थी।

इसके चलते वह नामित के संपर्क में आ गया और उसके साथ तस्करी में सहयोग करने लगा। कम मेहनत में अच्छी कमाई होने और गर्लफ्रेंड पर होने वाले खर्च की पूर्ति के लिए वह शराब की तस्करी करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed