डीयू की छात्रा ने लगाई फांसी, पढ़ाई के दबाव में उठाया कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में डीयू की छात्रा ने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के दबाव में आकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों से पूछताछ कर बवाना थाना पुलिस आत्महत्या के सही कारणों का पता लगा रही है।
पुलिस के मुताबिक प्राची (19) अपने परिवार के साथ ब्राहृमण गली, बवाना गांव में रहती थी। परिवार में पिता रामेश्वर और मां अनीता हैं। प्राची अपने परिवार की इकलौती संतान थी।
वह डीयू के अदिति कॉलेज में बीएसडब्ल्यू द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि उसकी मां घर में मिट्टी के बर्तन बनाती है।
माता-पिता का रोते-रोते बुरा हाल
मंगलवार को पिता अपने काम पर थे, मां भी सब्जी लेने चली गई। इस बीच प्राची ने घर में पंखे से फांसी लगा ली। मां घर पहुंची तो उसने बेटी को फंदे से लटका पाया। फंदे से उतारकर उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इकलौती बेटी की मौत से माता-पिता का रोते-रोते बुरा हाल है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि प्राची पढ़ाई में थोड़ी कमजोर थी। इसकी वजह से वह परेशान रहती थी।
पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उसने फांसी लगाई। पुलिस परिवार से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।