{"_id":"57e80aa24f1c1bb723573a35","slug":"du-admission-name-swindle-three-people-cheated-of-fifty-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में दाखिले के नाम पर ठगी, तीन लोगों ने ठगे पचास हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीयू में दाखिले के नाम पर ठगी, तीन लोगों ने ठगे पचास हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदपुरी इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सतीश छाबड़ा परिवार सहित तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में रहते हैं। वह पिछले कुछ दिनों से बेरोजगार हैं। सतीश के मुताबिक, उसके पड़ोस में रहने वाले पंकज ओझा ने उसके बेटे का दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला करवाने का वादा किया था।
विज्ञापन
इसके लिए आरोपी ने उसकी मुलाकात अनिल और आशीष नाम के दो लोगों से करवाई थी। दोनों ने खुद को डीयू का अधिकारी बताया था। उन्होंने बेटे के दाखिले के लिए पचास हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
पीड़ित ने उन्हें रुपये दे दिए। लेकिन दाखिला नहीं हो पाया। सतीश का आरोप है कि जब उन्होंने रुपये की मांग की तो वह टाल-मटोल करने लगे। बेटे के सभी सार्टिफिकेट भी उनके पास हैं। अपने स्तर पर जांच करने पर पता चला कि तीनों दाखिले के नाम पर ठगी करते हैं। तीनों आरोपी पीड़ित को ही किसी मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।