नशे में धुत युवक ने जमकर किया हंगामा, आधे घंटे रोकी एक्सप्रेस ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत युवक की हरकत से ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक जंक्शन पर खड़ी रही। यही नहीं जनरल बोगी से स्लीपर में पहुंचकर युवक ने खाना खाने के लिए जमकर हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर ट्रेन को रवाना करवाया। मंगलवार को अंबाला के सावर कॉलोनी निवासी मंजेश ऊंचाहार एक्सप्रेस में दिल्ली स्टेशन से सवार हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह शराब के नशे में धुत था। भूख लगने पर खाने की तलाश में वह स्लीपर बोगी में पहुंच गया और हंगामा करने लगा।
स्लीपर में पहुंचकर खाना खाने के लिए किया हंगामा
रात करीब 11.45 बजे ट्रेन जंक्शन स्टेशन पर रुकने के दो मिनट बाद जब रवाना होने लगी तो आरोपी युवक ने चेन पोलिंग कर दी। बार-बार चेन पोलिंग करने से परेशान प्रबंधन ने एनाउंस कराया।
आरपीएफ प्रभारी धर्मवीर सिंह और जीआरपी प्रभारी सत्यप्रकाश टीम के साथ पहुंच गए। तलाशी में आरोपी हत्थे चढ़ गया। करीब आधे घंटे बाद करीब 12.15 बजे ट्रेन रवाना हो पाई।
आरपीएफ प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे अलीगढ़ जेल भेज दिया गया है।