{"_id":"594a9d4a4f1c1b3e1f8b496f","slug":"drunk-neighbour-brutally-treats-10-years-boy-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत होकर हैवान बना पड़ोसी, 10 साल के मासूम के साथ किया ये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत होकर हैवान बना पड़ोसी, 10 साल के मासूम के साथ किया ये
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में नशे में धुत एक पड़ोसी हैवान बन गया। उसने मामूली बात पर दस साल के मासूम को उठाकर सड़क पर मुंह के बल पटक दिया। घटना में मासूम के मुंह में गंभीर चोट लगी है। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अनिकेत (10) परिवार के साथ जेजे कालोनी, मादीपुर में रहता है। आरोप है कि सोमवार शाम को खेलने के दौरान अनिकेत ने पड़ोसी प्रवीन की ढाई साल की बेटी को थप्पड़ मार दिया। यह बात जब पड़ोसी को पता चला कि वह आग बबूला हो गया। शाम करीब 7 बजे आरोपी अनिकेत को ढूंढता हुआ उसके घर पहुंचा। आरोपी ने संगीता से उसके बेटे के बारे में पूछा। अभी वह बातचीत कर ही रहा था कि इस बीच अनिकेत वहां आ गया।
विज्ञापन
आरोपी ने अनिकेत को दोनों हाथों से सिर से ऊपर उठाकर जमीन पर मुंह के बल पटक गया। मुंह के बल जमीन पर लगते ही अनिकेत बेहोश हो गया। वारदात के बाद संगीता पड़ोसियों की मदद से मासूम को अस्पताल ले गई। दांत टूटने के अलावा अनिकेत का सिर सामने की ओर से फट गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रवीन को दबोच लिया।
विज्ञापन