फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drunk men created trouble in gurugram road six arrested

एमजी रोड पर सरेआम शराब पीने के बाद युवकों का हंगामा, छह गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2017 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 24 Jul 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
drunk men created trouble in gurugram road six arrested
एमजी रोड - फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी में हर वीकेंड चर्चाओं में रहने वाला एमजी रोड पर शनिवार रात को शराब के नशे में युवकों ने जमकर हंगामा और झगड़ा किया। हंगामा कर रहे छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


पकड़े गए सभी छह युवकों को रविवार अदालत में पेश किया गया। जहां से सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। सभी युवक दिल्ली और बिहार के रहने वाले है। 
शनिवार रात को एमजी रोड इफ्को चौक के पास रात 09:30 बजे शराब के नशे में दो युवक हंगामा कर रहे थे और फिर  झगड़ा शुरू कर दिया।

दोनों युवक गुरुग्राम में ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते है। जांच अधिकारी हवलदार अनिल ने बताया कि वह एमजी रोड पर रात को चेंकिग कर रहे थे। उनको सूचना मिली थी कि इफ्को चौक के पास युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंच दोनो युवकों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान सज्जन कुमार और अनिश आनंद के रूप में हुई। जबकि दूसरी ओर एमजी रोड पर सहारा मॉल के पास आधी रात को नशे में चार युवकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन वह नहीं माने। जिस पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर थाने ले गए। पकड़े गए चारों युवक दिल्ली के रहने वाले है।

जिनकी पहचान राजेंद्र, दिंगबर, संतोष और प्रतापराम के रूप में हुई। बता दें कि शुक्रवार रात को भी इसी ठेके के पास युवकों ने हंगामा कर मारपीट की थी। इससे पहले इसी ठेके पर सोनीपत के दो युवतियों से छेड़छाड़ हुई थी। 


एमजी रोड पर सरेआम शराब पीने पर तीन को किया गिरफ्तार
शनिवार को एमजी रोड पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे तीन युवकों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इफ्को चौक से मोहन लाल, रईसुद्धीन और अतुल डोगरा को गिरफ्तार किया, जिन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed