दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला जवान के साथ नशे में धुत शख्स ने की अभद्रता, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के इंदिरा गांधी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ की महिला जवान से दुर्व्यवहार का एक मामला प्रकाश में आया है। यह घटना उस वक्त हुई जब आईजीआई एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात ये महिला जवान सादे कपड़ों में थी।
गौरतलब है कि पंजाब निवासी 45 वर्षीय पुरुषोत्तम लाल बग्गा दिल्ली से न्यू यॉर्क जाने वाली कुवैत एयरवेज की फ्लाइट में बोर्डिंग करने वाला था। तभी वह चेक-इन क्षेत्र में सहायता डेस्क पर पहुंचा, जहां उसने सिक्योरिटी में तैनात महिला को देखा।
हालांकि महिला सादी वरदी में तैनात थी जिस वजह से वह उसे पहचान नहीं पाया। उसने महिला को घूरना शुरू कर दिया और काफी देर तक घूरता रहा फिर उसने उससे बातचीत शुरु की। उसे घूरता देख महिला जवान ने उसे अपना पहचान पत्र और अन्य यात्रा दस्तावेज दिखाने के लिए कहा।
अभद्र इशारे भी किए
जैसे ही महिला ने उससे ये सारे दस्तावेज मांगे वह उस पर चिल्लाने लगा। यही नहीं वह महिला के साथ दुर्व्यवहार करने लगा और उसे अभद्र इशारे भी किए।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक उक्त घटना के वक्त आरोपी नशे में था। घटना के बाद आरोपी को आईपीसी की धारा 509 (शब्द, इशारा या एक महिला की विनम्रता का अपमान करने का इरादा) के तहत दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।