फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunk man fell from the ceiling onto iron raud

शराब के नशे में छत से सरियों पर गिरा युवक, मौत

Tue, 19 Apr 2016 04:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Apr 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
Drunk man fell from the ceiling onto iron raud
- फोटो : अमर उजाला

जीटीबी एंक्लेव इलाके में शराब के नशे में धुत एक युवक की दूसरी मंजिल से पहली मंजिल स्थित नुकीले सरियों पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों से पूछताछ कर जीटीबी एंक्लेव पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विकास मंडल (24) परिवार के साथ गली नंबर-1, डीडीए जनता फ्लैट में रहता था। इसके परिवार में पिता मेघनाथ मंडल व एक भाई है। रविवार को विकास दूसरी मंजिल स्थित कमरे में सो रहा था। रात को वह लघुशंका के लिए उठा और असंतुलित होकर छत से पहली मंजिल स्थित खड़े सरियों पर गिर गया।
विज्ञापन


चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पहली मंजिल पर पहुंचे। परिजनों उसे किसी तरह सरियों निकाला और जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि रविवार शाम को विकास ने शराब पी थी। हादसे के समय वह काफी नशे में भी था। पुलिस आशंका जता रही है कि नशे की वजह से वह नीचे गिरा। दिल्ली में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अचानक से तेज दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed