फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drunk bollywood rapper drive car, fight with police

शराब पीकर कार चला रहे थे बॉलीवुड रैपर, पुलिस के चालान काटने पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Mon, 26 Jun 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 26 Jun 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
drunk bollywood rapper drive car, fight with police
fazilpuria

गुरुग्राम महरौली रोड पर बॉलीवुड गायक (रैपर) राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया ने शनिवार रात सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वे शराब पीकर नई मर्सिडीज कार से घर जा रहे थे। एमजी रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने ड्रंकन ड्राइविंग अभियान के तहत उनका चालान काट दिया। यही नहीं जरूरी कागजात न होने पर पुलिस ने उनकी कार को जब्त भी कर लिया। पुलिस के मुताबिक राहुल ने अधिक शराब का सेवन कर रखा था।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुग्राम पुलिस हाल में एमजी रोड पर हुई छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शनिवार की रात यातायात पुलिस एमजी रोड पर नाका लगाकर डंकन ड्राइविंग के तहत वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से एक मर्सिडीज कार आई। पुलिस ने  जब उसे  रोककर जांच की तो पता चला कि कार चालक शराब के नशे में है। पुलिस के रोकने पर कार चालक उनसे बहस करने लगा। बहस करने वाले युवक की पहचान फाजिलपुर गांव निवासी राहुल यादव उर्फ  फाजिलपुरिया के रुप में हुई। 
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने फाजिलपुरिया का एल्को मीटर से भी जांच की तो वो शराब के नशे में मिले। लेकिन राहुल अपने आप को पाक साफ  बताने लगे और सड़क पर ही बिफर गए। मीडिया का कैमरा देख उन्होंने करीब आधे घंटे तक सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। जब उनसे ड्राइविंग लाइसेंस और कार का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मांगा गया तो उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस तो पहले से ही चालानिंग ब्रांच में जमा है। उन्होंने जो पुराना चालान दिखाया वो भी एक साल पहले का  निकला। गायक फाजिलपुरिया के पास संबंधित कोई कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने उनकी नई नवेली मर्सिडीज कार को जब्त कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आए थे मर्सिडीज में, जाना पड़ा सफारी में 

drunk bollywood rapper drive car, fight with police
fazilpuria
गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया शनिवार रात को अपने दोस्तों के साथ नई कार की पार्टी देकर वापस जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने एमजी रोड पर उनकी गाड़ी जब्त कर रंग में भंग डाल दिया। आखिर में फाजिलपुरिया को अपने बाउंसरों की सफारी में ही घर जाना पड़ा। 

फाजिलपुरिया  शराब के नशे में थे। कार के जरूरी कागजात भी उनके पास नहीं थे। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। एल्कोमीटर की जांच में अधिक शराब पीने की बात सामने आई। इसके लिए भी चालान काटा गया है। चालान काटने की बात पर  राहुल बिफर गए और चिल्लाने लगे। जब वे ज्यादा बहस करने लगे तो पुलिस ने तीन बार उनका एल्को मीटर से एल्कोहल लेवल टेस्ट किया। उनकी चलती मर्सिडीज कार में जाम छलक रहे थे। कार में पीछे की सीट और ड्राइवर सीट के पास रखे शराब के गिलास मिले, जिनमें बाकायदा शराब मौजूद थी।
-पंखुड़ी, एसीपी यातायात, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed