फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   driver beaten and milk full truck looted in delhi

चालक की पिटाई कर दूध के पैकेट से लदा वाहन लूटा 

Wed, 02 Aug 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 Aug 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
driver beaten and milk full truck looted in delhi

रोहिणी इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने चालक से मारपीट कर दूध से लदा वाहन (चैंपियन ऑटो) लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने वाहन के हेल्पर को अगवा कर लिया। लेकिन चालक के शोर मचाने पर पुलिस ने पीछा कर बदमाशों को दबोच कर वाहन बरामद कर लिया।

विज्ञापन


इसके बाद थाना लाए गए दोनों बदमाशों ने जमकर हंगामा किया और ड्यूटी आफिसर के कमरे में लगे शीशे को सिर मारकर तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद एजाज (21) परिजनों के साथ रामपुरा इलाके में रहता है और श्रीधर मिल्क प्राइवेट कंपनी की चैंपियन ऑटो चलाता है।
विज्ञापन


31 जुलाई तड़के एजाज रिठाला से दूध के पैकेट लादने के बाद हेल्पर शिराज के साथ पहाड़गंज के लिए रवाना हुआ। एजाज के मुताबिक रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन से आगे निकलते ही स्कूटी सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर ऑटो को रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो रुकते ही दोनों बदमाशों ने एजाज को खींचकर बाहर निकाला और उसकी पिटाई करने लगे। एक बदमाश ने ऑटो की चाबी खींच ली। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक भी वहां पहुंचे और आरोपियों की तरफदारी करने लगे। उसके बाद बाइक सवार युवक वहां से चले गए।

इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक ऑटो को स्टार्ट कर वहां से निकल गया। ऑटो में हेल्पर शिराज मौजूद था। उधर, दूसरा युवक घटनास्थल पर ही एजाज की पिटाई करने लगा। इसी दौरान पीसीआर वैन देखकर एजाज ने चिल्लाकर मदद मांगी।


पीसीआर वैन देखते ही बदमाश वहां से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और चैंपियन ऑटो का पीछा कर उन्हें सेक्टर सात रोहिणी के लालबत्ती पर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान शकूरपुर निवासी राजन गुप्ता और बिट्टू प्रकाश के रूप में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed