{"_id":"849c7b0389c78bd2b31c3bcdb58c2f2c","slug":"drinker-attacks-in-delhi-police-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त शख्स ने सिपाही का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत्त शख्स ने सिपाही का सिर फोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Jun 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे में घुसने से मना करने पर नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने डंडे से हमला कर सिपाही का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
शोरगुल सुनकर वहां गश्त कर रहे एक अन्य पुलिसकर्मी ने आरोपी को दबोच लिया। घायल सिपाही को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान मसूरी गांव, गाजियाबाद निवासी ओमवीर के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सिपाही प्रकाश चंद कश्मीरी गेट बस अड्डा चौकी में तैनात है। रविवार रात उसकी ड्यूटी बस अड्डे के आउट गेट पर थी। रात करीब पौने दो बजे प्रकाश ने ओमवीर को हाथ में डंडा लेकर गेट से घुसते देखा।
विज्ञापन
सिपाही ने उसे भीतर आने से मना किया। इस पर नशे में धुत्त ओमवीर गाली गलौच करने लगा। जब प्रकाश ने इसका विरोध किया तो ओमवीर ने उसके सिर और हाथ पर डंडे से हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर गश्त कर रहे सिपाही सत्यप्रकाश ने ओमवीर को पकड़ लिया।