फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   drink alcohol and sleep in new car, death

दोस्त संग पी शराब फिर नई कार स्टार्ट कर उसी में सो गया, मौत

Thu, 05 May 2016 03:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 05 May 2016 03:37 AM IST
विज्ञापन
drink alcohol and sleep in new car, death

नई कार लेने की खुशी में कार के अंदर ही पार्टी करना युवक की मौत का सबब बन गया। कार की खुशी में दोस्त के साथ पार्टी कर शराब के नशे में धुत युवक कार के अंदर एसी चलाकर कर सो गया।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि पेट्रोल खत्म होने के बाद कार बंद हो गई और दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। गाड़ी में शराब की बोतल मिली थी। परिजनों ने बिना कार्रवाई कराए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारली निवासी बन्नी ने सोमवार को नई वैगन आर कार खरीदी थी। कार को टैक्सी के रूप में लगाना चाहता था।

वह कार स्टार्ट कर एसी चलाकर वहीं सो गया

drink alcohol and sleep in new car, death

कार खरीदने की खुशी में सोमवार रात उसने गांव में अपने साथी को दावत दी थी। दोनों ने शराब पी जिसके बाद उसका दोस्त चला गया। नशा अधिक होने के कारण बन्नी कार लेकर गांव के नजदीक कोट नहर की पटरी पर पहुंचा।

ग्रामीणों ने बताया कि कार स्टार्ट कर एसी चलाकर वहीं पर सो गया। आशंका जताई जा रही है कि रात में किसी समय कार का ईंधन खत्म होने पर कार अपने-आप बंद हो गई होगी। साथ ही कार का एसी भी बंद हो गया होगा। रात में ही कार के अंदर दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

मंगलवार दिन में नहर की पटरी से गुजरने वालों ने लोगों ने युवक को कार के अंदर बेसुध पड़े देखा तो शीशा खटखटाकर उसे उठाने की कोशिश की। कोई हरकत न होता देख उसके परिजनों को सूचना दी गई।

युवक नींद में ही मौत की आगोश में जा पहुंचा

drink alcohol and sleep in new car, death

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को किसी तरह खोलकर उसे बाहर निकाला। युवक को पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसके परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। दादरी इंस्पेक्टर जितेंद्र कालरा का कहना है कि पुलिस के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है न ही अस्पताल से कोई मेमो मिला है।

आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने के बाद एसी बंद हो गया होगा। तेज धूप में एसी से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड और युवक द्वारा उत्सर्जित कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा अधिक होने से ऑक्सीजन की कमी हो गई होगी। इसके असर से युवक नींद में ही मौत की आगोश में जा पहुंचा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed