फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DPS student kidnapped in delhi.

दिल्लीः DPS के छात्र का अपहरण

Mon, 27 Oct 2014 06:56 PM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
DPS student kidnapped in delhi.

डीपीएस मथुरा रोड के नौंवी कक्षा के छात्र का अपहरण कर 25 लाख रुपये फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। इनकी पहचान शेर मोहम्मद उर्फ शेरू (30) और तारिक उर्फ मामू (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से 12.24 लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


बदमाशों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वेलकम इलाके से 17 अक्तूबर छात्र को अगवा कर लिया था। बाद में परिवार से 60 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। सौदेबाजी के बाद 25 लाख रुपये लेकर बदमाशों ने दो दिन बाद छात्र को रिहा कर दिया था। मामले में पुलिस को एक अ्रन्य आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आर.ए.संजीव ने बताया कि गत 17 अक्तूबर को वेलकम निवासी कपड़ा व्यवसायी आसिफ ने 12 साल के बेटे के अगवा होने की शिकायत थाने में की थी। अगले ही दिन पीड़ित के मोबाइल पर कॉल कर बदमाशों ने 60 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की नौ टीमें मामले की छानबीन में जुट गई। लेकिन 19 अक्तूबर को आसिफ ने परिवार को सूचना दी कि उनका बेटा खुद ही लौट आया है। बावजूद इसके पुलिस ने छानबीन जारी रखी। टेक्नीकल सर्विलांस से पुलिस को पता चला कि फिरौती की रकम लेकर ही बदमाशों ने छात्र को मुक्त किया है।

रुपये देकर दो दिन बाद बदमाशों ने छोड़ा था छात्र को

DPS student kidnapped in delhi.

जांच के बाद पुलिस ने रविवार को कबीर नगर इलाके से शेर मोहम्मद और बटला हाउस इलाके से तारिक को दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से फिरौती के पांच और 7.24 लाख रुपये बरामद किए।

आरोपी शेर मोहम्मद ने बताया कि पहले वह व्यवसायी के यहां बिजली का काम करता था। उसे रुपये की सख्त जरूरत थी। इसलिए उसने अपने दोस्त तारिक व अजीम उर्फ राजा के साथ मिलकर आसिफ के बेटे को अगवा करने की योजना बनाई। रैकी करने के बाद वेलकम झील के पास तारिक और अजीम ने बेहोशी की दवाई सुंघाकर छात्र को अगवा कर लिया।

छात्र को तारिक ने बटला हाउस स्थित अपने फ्लैट में बंधक बनाकर रखा। बाद में न्यू फ्रेंड्स कालोनी इलाके से एक मोबाइल फोन झपटकर फिरौती की कॉल की गई। पुलिस को खबर करने पर बेटे के टुकड़े करने की धमकी दी गई। परिवार को डराकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास 25 लाख रुपये की फिरौती वसूलकर छात्र को मुक्त किया गया। पुलिस को अजीम की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed