फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   double murder in noida for marriage and property despute

नहीं हो रही थी शादी तो कर दी परिवारवालों की हत्या

Wed, 02 Apr 2014 02:16 PM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
double murder in noida for marriage and property despute

तीन दिन पहले नोएडा के सेक्टर-22 में महिला और उसके जेठ की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


इस केस में तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने सोमवार रात सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में आरोपियों जो बयान दिया उसे सुनकर सभी हैरान रह गए।

बता दें कि तीन दिन पहले एक मकान में बुजुर्ग महिला व उसके जेठ की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे मौके पर ही खून से सनी दराती छोड़ कर भाग निकले थे।

विज्ञापन

सर्विलांस के जरिए गिरफ्तार हुए आरोपी

double murder in noida for marriage and property despute

सेक्टर-22 के जी ब्लॉक में रहने वाले विजयपाल (80) और उसके छोटे भाई की पत्नी उषा (53) की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।

मामले में मृतक के भाई चंद्रपाल और उनके चार बेटों शंभू उर्फ दलबीर (35), महावीर (38), किरनपाल उर्फ टिंकू (30) व किशनपाल उर्फ रिंकू पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

सीओ द्वितीय विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, सोमवार रात सेक्टर-24 थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दलबीर, महावीर और किरनपाल को गिरफ्तार कर लिया।

शादी के लिए मुसीबत बनी थी जमीन

double murder in noida for marriage and property despute

पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि विजयपाल और उसके भाई भगवान सिंह ने कासगंज में 15 बीघा जमीन खरीदी थी। वर्ष 2010 में भगवान सिंह की मौत हो गई। विजयपाल ने भगवान सिंह के बेटे दीपक को बरौला में एक मकान खरीदकर दिया था।

विजयपाल एक और जमीन बेचकर वह दीपक को नोएडा में घर बनवाकर देना चाहते थे। इसकी सूचना मिलने पर तीसरे भाई चंद्रपाल और उसके बेटों से विजयपाल का विवाद हो गया।

जमीन न होने के कारण चंद्रपाल के बेटों की शादी नहीं हो पा रही थी। इसके चलते चंद्रपाल और उसके बेटों ने मिलकर विजयपाल और ऊषा की हत्या कर दी। हत्याकांड का मास्टर माइंड चंद्रपाल और उसका एक बेटा किशनपाल उर्फ रिंकू अभी फरार चल रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed