फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctor's car looted by miscreants.

बदमाशों ने डॉक्टर की कार लूटी

Sun, 26 Oct 2014 12:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 26 Oct 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
Doctor's car looted by miscreants.

गाजियाबाद के वैशाली से तीन बदमाशों ने आई-20 कार चालक को बंधक बनाकर गाड़ी लूट ली। बाद में चालक को दादरी कोतवाली क्षेत्र में फेंक कर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मेरठ के फाजलपुर कंकरखेड़ा निवासी जितेंद्र मेरठ के डॉक्टर सीके रेड्डी की गाड़ी चलाता है। शुक्रवार को जितेंद्र और डॉ. रेड्डी की पत्नी डॉ. वीना को कार से दिल्ली के द्वारिका में छोड़कर वापस मेरठ जा रहा था।
विज्ञापन


गाजियाबाद के वैशाली में चालक सड़क किनारे कार रोक कर लघुशंका के लिए गया। जैसे ही वह गाड़ी में बैठा, उसी समय तीन बदमाशों ने उसे दबोच लिया। जितेंद्र हाथ-पैर बांधकर उसे कार के पीछे की सीट पर डाल दिया। शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश कार को लेकर दादरी की तरफ भाग गए। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कोट गांव के पास ईंट भट्टा के नजदीक जितेंद्र को फेंक कर फरार हो गए।

चालक किसी तरह दादरी कोतवाली पहुंचा और कार लूट की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने फौरन कोट सैंथली, दादरी समेत अन्य पुलिस चौकियों पर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी।

दादरी कोतवाल बीपी मलिक का कहना है कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। मामला दर्ज कर गाजियाबाद पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed