{"_id":"63f593255ec8c2fee7cad3921403c675","slug":"doctor-attempted-rape-of-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने की नाबालिग से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर ने की नाबालिग से रेप की कोशिश
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 13 Apr 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगन विहार में बंगाली दवाखाना चलाने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर ने शनिवार शाम को एक 12 वर्षीय नाबालिग से रेप की कोशिश की।
विज्ञापन
बच्ची ने शोर मचा दिया और परिजनों ने उसे डॉक्टर की गिरफ्त से बचाया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
गगन विहार निवासी प्रणव सरकार इलाके में ही बंगाली क्लीनिक चलाता है। शनिवार शाम को पास ही में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची की पट्टी कराने उसके परिजन क्लीनिक पहुंचे।
परिजनों को बाहर बिठाकर डॉक्टर किशोरी को अंदर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान बच्ची ने शोर मचा दिया। जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया और बच्ची को बचाया।
विज्ञापन
एसआई ने बताया कि आरोपी प्रणव सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी के पास से कोई भी डिग्री आदि भी नहीं मिली है।