{"_id":"17d565c500cfce07a016e5f5923b0e84","slug":"dm-aliases-from-the-e-mail-sender-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को फर्जी नाम से ई-मेल भेजने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम को फर्जी नाम से ई-मेल भेजने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Wed, 16 Jul 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम को फर्जी मेल आईडी से ई-मेल भेजकर शिकायत करने के मामले में शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक के लोटस पार्क आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रदीप त्यागी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने फर्जी नाम से मेल भेजकर एक कार्यक्रम पर रोक लगाने की शिकायत डीएम से की थी। माहौल बिगाड़ने के आरोप में डीएम के आदेश पर उनके खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एसओ साहिबाबाद के अनुसार जनवरी 2014 में शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक स्थित रिषभ पार्क में होने वाले एक कार्यक्रम के विरोध में डीएम कार्यालय को एक ई-मेल भेजा गया। ई-मेल में शिकायत की गई थी कि पार्क में होने वाला कार्यक्रम गलत तरीके से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसका सभी नागरिक विरोध कर रहे हैं। ई-मेल कालोनी के ही एक अन्य व्यक्ति के नाम से भेजी गई। मामले में डीएम ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। क्राइम ब्रांच की जांच में यह पाया गया है कि ई-मेल फर्जी नाम और फर्जी आईडी से भेजी गई।
ई-मेल के कारण इलाके में एक विशेष समुदाय का कार्यक्रम रुकने से माहौल बिगड़ सकता था। जांच में जब लोटस पार्क आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रदीप त्यागी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।