फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Divyang killed woman for love in noida

एकतरफा प्यार में कातिल बना दिव्यांग, प्रेमिका का गला रेत बोरे में भर दी बॉडी

Tue, 16 Oct 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 16 Oct 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Divyang killed woman for love in noida
Demo Pic

एकतरफा प्यार कितना खतरनाक होता है यह बात सभी जानते हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा में सामने आया है। एक दिव्यांग प्रेमी अपनी प्रेमिका का बस इसलिए बेरहमी से कत्ल कर देता है क्योंकि उसे लगाता है कि वह उससे दूरी बना रही है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामला नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-108 में महिला की हत्या का आरोपी उसका दिव्यांग कथित प्रेमी ही निकला। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-37 बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आरी बरामद कर ली है। पुलिस को उसने इशारे में बताया कि हत्या का उसको कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-108 में 5 अक्तूबर की रात 48 वर्षीय महिला की हत्या हुई थी। हत्यारोपी के घर में महिला का आरी से कटा शव मिला था और सिर पर गंभीर चोट भी थी। पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-37 बस स्टैंड के पास से आरोपी दिव्यांग (गूंगा-बहरा) कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी और मृतका दोनों महोबा के रहने वाले थे। आरोपी ने पुलिस को इशारों में बताया कि कुछ माह तक वह दोनों एक साथ रहे थे और उनमें प्रेम प्रसंग भी था, मगर इन दिनों महिला उससे दूरी बना रही थी। 

5 अक्तूबर की शाम को वह महिला के घर गया था। वहां पर उसकी बेटी और बेटे ने उसे भगा दिया था। इसके बाद फिर गया तो रास्ते में महिला उसे मिल गई थी।

पुलिस ने बताया कि रास्ते में महिला से उसकी कहासुनी हुई थी। सड़क पर डंडा पड़ा था, उसे महिला के सिर पर मारकर घायल कर दिया। गुस्सा अधिक आने के कारण वह महिला को अपने कमरे में ले गया और वहां पर महिला के सिर को दीवार पर कई बार पटककर मारा। 

इसके बाद आरी से गला रेत दिया था। वारदात को अंजाम देकर वह महोबा भाग गया था। वह यहां देखने आया था कि पुलिस ने क्या कार्रवाई की है, मगर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed