{"_id":"44e5e894aaa90e197b322a9d4ece4b9c","slug":"divorcee-lady-gang-rape-by-4-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाकशुदा को नौकरी दिलाने के बहाने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाकशुदा को नौकरी दिलाने के बहाने किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 26 Apr 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो बेसहारा नहीं थी लेकिन उसे नौकरी की जरूरत थी। वह नौकरी अपने सम्मान के लिए करना चाहती थी, जो सम्मान उसके पति ने उसे नहीं दिया था। वही सम्मान वह पाना चाहती थी।
विज्ञापन
24 साल की एक तलाकशुदा महिला को नौकरी दिलाने के बहाने रेप की घटना सामने आई है। नौकरी की तलाश में इस महिला की जान पहचान किशन नाम के व्यक्ति से हो गई। 30 साल के किशन ने बताया कि वह उसे नौकरी दिला देगा। महिला का आरोप है कि किशन ने 24 अप्रैल को उसे नौकरी दिलाने के लिए तिगांव में बुलाया। वहां किसी कमरे में ले जाने के बाद उसने उसे पानी पीने को दिया।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि उसने पानी में ही कुछ बेहोशी की दवा मिला दी थी। जिसके बाद वह उसे बड़खल ले आया। बड़खल के एक घर में किशन के अलावा उसके तीन दोस्तों ने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
महिला ने थाने में जाकर मामला दर्ज करावाया। पुलिस ने किशन और उसके 3 अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उनका फोन बंद आ रहा है और वह फरार हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लेने की बात कही है।