{"_id":"c8109711b210d93ed42758afdaa40a6d","slug":"ditective-girlfriend-murderd-delhi-police-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या जासूस प्रेमिका ने की थी इंस्पेक्टर की हत्या?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तो क्या जासूस प्रेमिका ने की थी इंस्पेक्टर की हत्या?
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 13 Feb 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के तेज तर्रार इंस्पेक्टर की हत्या की गुत्थी पिछले लगभग 9 महीने से अनसुलझी है। सुशांत लोक पुलिस को बीते नौ माह में इस मामले का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
क्रिकेट सट्टेबाजी का खुलासा करने वाले स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर बदरीश दत्त की लाश 11 मई को उसकी जासूस प्रेमिका के घर से संदिग्ध हालात में मिली थी।
यह भी पढ़ें:बेटी के साथ कार में बैठे थे, बदमाशों ने तान दी पिस्तौल
विज्ञापन
सुशांत लोक पुलिस ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर कैलाश बिष्ठ के बयान पर मामला दर्ज किया।
सी-17 ए आरडी सिटी में रहने वाली इंस्पेक्टर की प्रेमिका गीता शर्मा के बारे में छानबीन हुई। पता चला कि बदरीश दत्त का उसके घर पर आना-जाना था।
यह भी पढ़ें:फार्म हाउस में दो व्यक्तियों की सरिया मारकर हत्या
विज्ञापन
गीता शर्मा मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थी। एक डिटेक्टिव कंपनी चलाती थी। उसके ऊपर लगे फ्रॉड की जांच के दौरान इंस्पेक्टर की उससे मुलाकात हुई थी।
इस मामले में पुलिस ने अदालत में अब तक कोई चालान पेश नहीं किया है। जांच अधिकारी और थाना प्रभारी एक-दूसरे के पास मामला होने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि क्रिकेट में सट्टेबाजी को लेकर पहली एफआईआर बदरीश ने ही दर्ज कराई थी। साथ ही इसके तार अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने का खुलासा किया था।