{"_id":"386b02cec2ddc3d13164d29c74931505","slug":"dgm-s-house-stealing-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीएम के घर लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजीएम के घर लाखों रुपये की चोरी
अमर उजाला, गाजियाबाद।
Updated Wed, 24 Sep 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा की एक निजी कंपनी में तैनात डीजीएम उदयनाथ ओझा के घर से चोर करीब छह लाख की ज्वैलरी और कैश चोरी कर ले गए। वारदात संजयनगर सेक्टर-23 एच-ब्लाक में मंगलवार दोपहर हुई।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम में छह बार फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं हुई और चौकी जाकर सूचना देने के बावजूद कविनगर पुलिस दो घंटे बाद पहुंची।
उदयनाथ ओझा ने बताया कि वे नोएडा सेक्टर-3 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में डीजीएम हैं और संजयनगर सेक्टर-23 एच-ब्लाक में पत्नी सुनीता और बेटे के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
दोपहर करीब ढाई बजे वह मुख्यद्वार पर ताला लगाकर पत्नी के साथ बाजार गए थे। आैर बेटा नोएडा गया था। साढ़े चार बजे वापस लौटे तो गेट खुला था और ताला गायब था।
विज्ञापन
ताला खोला गया या तोड़ा गया, यह पता नहीं चला। सारा घर खंगाल कर चोर घर में रखी करीब पांच लाख की ज्वैलरी और एक लाख कैश ले गए जबकि लैपटॉप, टैब और मोबाइल घर में ही था।
ओझा ने बताया कि उन्होंने कंट्रोल रूम में छह बार कॉल की, मगर कॉल रिसीव नहीं की गई। फिर वे सेक्टर-23 चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
इसके बावजूद पुलिसकर्मी रात करीब साढ़े सात बजे मौका-मुआयना करने आए। एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।