कॉलेज के डीजी पर प्रोफेसर से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर दी जान की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपी यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले रुकमणी देवी इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी के डीजी (डायरेक्टर जनरल) के खिलाफ कॉलेज की ही एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 68 वर्षीय डीजी के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं डीजी ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक , 26 वर्षीय पीड़ित असिस्टेंट प्रोफेसर रोहिणी स्थित कॉलेज में पढ़ाती है।
एडवांस स्टडी की असिस्टेंट प्रोफेसर ने लगाया आरोप
पुलिस के मुताबिक , 26 वर्षीय पीड़ित असिस्टेंट प्रोफेसर रोहिणी स्थित कॉलेज में पढ़ाती है। उसका आरोप है कि 17 सितंबर को वह अपनी सगाई का कार्ड देने कॉलेज गई थी। उस समय कॉलेज में कोई नहीं था।
अकेला पाकर आरोपी डीजी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी नौकरी से निकालने की बात करने लगा। यही नहीं आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। बुरी तरह डरी हुई पीड़िता ने अगले दिन अपने पिता को सारी बात बताई। इसके बाद 19 सितंबर को मामले की शिकायत प्रशांत विहार थाने में की गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है और आरोपी डीजी से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।