दिल्ली से छह साल पहले हुआ था अगवा, बांग्लादेश में मिला 12 साल का सोनू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीमापुरी से छह साल पहले अगवा किया गया 12 साल का सोनू बांग्लादेश में मिला है। अब उसे घर वापस लाया जा रहा है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सोनू ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग की देखरेख में है और उसे बृहस्पतिवार को दिल्ली लाया जाएगा।
सुषमा ने ट्वीट कर बताया कि सोनू के डीएनए का उसकी मां के डीएनए से मिलान हो गया है। वर्ष 2010 में दिल्ली से सोनू का अपहरण कर एक महिला उसे बांग्लादेश ले गई थी।
विदेश मंत्री ने किया ट्वीट
सोनू बांग्लादेश के जसूर में बाल कल्याण गृह में रह रहा था। वहां सोनू ने एक शख्स को अपने ऊपर हुए जुल्मों के बारे में बताया। इस शख्स ने ही दिल्ली में उसके परिवार से संपर्क कर खबर दी कि सोनू बांग्लादेश में है।
इसके बाद परिवार ने मदद के लिए विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई और बेटे को वापस लाने का आग्रह किया।
विदेश मंत्री ने ट्वीट में यह भी कहा कि जिन लोगों ने भी बांग्लादेश में सोनू की देखभाल की, मैं उनका आभार जाहिर करती हूं।