{"_id":"5af046034f1c1b65098b8509","slug":"delhi-special-cell-busted-internation-drug-cartel-seized-heroine-worth-20-core-one-nigerian-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 करोड़ की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 करोड़ की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 May 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
20 करोड़ की हेरोइन के साथ नाइजीरियाइ गिरफ्तार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल सेल ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का खुलासा कर एक नाइजीरियाई तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चार किलो हेरोइन बरामद की गई है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस की मानें तो हेरोइन का काला कारोबार अफगानिस्तान में बैठे बड़े ड्रग तस्कर कर रहे हैं। इसे अफगानिस्तान से पाकिस्तान वाया जम्मू कश्मीर के बाद देश के दूसरे हिस्सों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाह ने बताया कि सूचना मिली कि एक गैंग अफगानिस्तान और पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर दिल्ली, एनसीआर और पंजाब में सप्लाई करता है। पुलिस ने गैंग के बारे में जानकारी इक्कठा की। पता चला कि गैंग का सरगना एक नाइजीरियाई है। उसका नाम हस्तसाल, उत्तम नगर निवासी ओलिवर चिजिके(40) है। वह हेरोइन की खेप को लेकर मजनूं का टीला इलाकेे में आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार किलोग्राम हेरोइन मिला।
विज्ञापन
दिल्ली व पंजाब के डीलरों तक पहुंचाना था ड्रग्स
ओलिवर ने बताया कि अफगानिस्तान के रहने वालेे एक सहयोगी से उसने यह खेप लिया है। उसका सहयोगी हेरोइन की खेप लेकर पाकिस्तान के रास्ते जम्मू कश्मीर होते हुए दिल्ली आया था। इसे दिल्ली व पंजाब के ड्रग डीलरों तक पहुंचाना था। इसके लिए वह अफ्रीका के रहने वाले अपने सहयोगियों की मदद लेता है। उसने खुलासा किया कि वह हेरोइन को कूरियर कंपनी के जरिए इंग्लैड, फ्रांस, कनाडा और साउथ अफ्रीका के देशों में भी भेजता है।
विज्ञापन
दो साल से कर रहा था तस्करी
पुलिस के मुताबिक, ओलिवर पिछले दो साल से ड्रग की तस्करी कर रहा था। वह वर्ष 2013 में भारत आया था। कुछ समय मुंबई में रहने के बाद वह दिल्ली आ गया। यहां पश्चिम दिल्ली में ड्रग सप्लाई करने वाले अफ्रीकी नागरिकों के साथ रहने लगा। वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद वह अपने देश नहीं लौटा। फिलहाल, वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था। वह दिल्ली के ड्रग डीलरों के लिए कूरियर का काम कर रहा था।