{"_id":"57008f8a4f1c1b7c02f0029f","slug":"delhi-policeman-caught-criminal-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की बहादुरी, बदमाश को दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की बहादुरी, बदमाश को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलमपुर और जनकपुरी इलाके में गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने पिता-पुत्रों समेत कुल चार बदमाशों को दबोच लिया। सीलमपुर में तमंचा दिखाकर दुकानदार को धमका रहे बदमाश व उसके पिता और भाई ने तो हवलदार पर हमला भी कर दिया।
विज्ञापन
लेकिन थाने से आए अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसने तीनों को काबू कर लिया। हवलदार निसार अहमद की बहादुरी के लिए जिला पुलिस उपायुक्त ने उसे इनाम देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीलमपुर थाने में तैनात हवलदार निसार अहमद गश्त पर था। इस बीच वह जाफराबाद गली नंबर-38 में पहुंचा तो उसने देखा कि एक युवक सरेआम तमंचा लेकर नींबू वाले दुकानदार को धमका रहा था।
विज्ञापन
निसार ने आरोपी को तमंचा समेत दबोच लिया। इस पर बदमाश इमरान का पिता व भाई वहां पहुंच गए। उन्होंने निसार पर हमला कर दिया। लेकिन उसने इमरान को नहीं छोड़ा। किसी राहगीर ने पीसीआर कॉल कर दी।
कुछ ही देर में थाने से अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। तीनों को दबोच लिया गया। पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने निसार की बहादुरी के लिए उसे इनाम देने की घोषिणा की है।
वहीं जनकपुरी में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने युवक से लूटपाट कर रहे एक बदमाश को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान कासिम के रूप में हुई है।
बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरों से हमला भी किया। वारदात के बाद एक नाबालिग आरोपी व उसके साथी मौके से फरार हो गए।