{"_id":"58fa3a1d4f1c1b92338b4afe","slug":"delhi-police-special-sell-arresed-man-with-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD चुनाव में सप्लाई करने वाला था अवैध हथियारों की खेप, पुलिस ने किया अरेस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
MCD चुनाव में सप्लाई करने वाला था अवैध हथियारों की खेप, पुलिस ने किया अरेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Apr 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 स्वचालित पिस्टल बरामद की गई हैं। दिल्ली नगर निगम चुनावों को देखते हुए आरोपी अवैध हथियारों की खेप देने दिल्ली आया था। सभी पिस्टल 7.65 बोर की हैं और उन पर यूएसए 32 लिखा हुआ है। आरोपी दिल्ली-एनसीआर व दिल्ली से सटे यूपी के इलाकों में हथियार सप्लाई करता था।
विज्ञापन
स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार, सेल में तैनात इंस्पेक्टर सतेन्द्र मोहन को 20 अप्रैल को सूचना मिली थी कि गांव उतावर का नंगला, पोस्ट शाहपुर, थाना कोसी कलां (मथुरा) निवासी तैयब (25) अवैध हथियारों की खेप लेकर हरकेश नगर बस स्टैंड, मथुरा रोड (दिल्ली) आएगा।
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े पांच बजे एक युवक बस से उतरा और उसके कंधे पर बैग लटका हुआ था। वह हरकेश नगर बस स्टैंड पर किसी का इंतजार करने लगा। इंतजार कर जब वह वापस जाने लगा तो पुलिस टीम ने तैयब को पकड़ लिया। उसके बैग से 20 पिस्टल बरामद की गईं।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध हथियारों की खेप सेंधवा, जिला बादवानी (मध्यप्रदेश) निवासी छोटू सरदार से लेकर आया था। ये हथियार उसे दिल्ली के मुकिम, कोसी कलां (मथुरा) के आरिफ, इरफान और मुफीद को देने थे। इन सभी को पांच-पांच पिस्टल देनी थीं।
इससे पहले भी वह दिल्ली, यूपी व हरियाणा में कई बार अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है। तैयब पहले गुजरात में कबाड़ी का काम करता था। इसी दौरान वह दिल्ली, हरियाणा व यूपी के अवैध हथियार सप्लाई करने वाले लोगों के संपर्क में आया। आरोपी एक वर्ष पहले भी होडल (पलवल) में गिरफ्तार हो चुका है।