फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police special cell busted heroine racket of 5000 crore have taliban connection

भारत में 5000 करोड़ की हेरोइन लाने वाले गिरोह का है तालिबानी कनेक्शन, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Sat, 20 Jul 2019 01:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 20 Jul 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
delhi police special cell busted heroine racket of 5000 crore have taliban connection
600 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

120 दिन तक चले लंबे ऑपरेशन के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बड़े ड्रग गिरोह का पर्दाफाश किया है जो तालिबानी नेताओं और उनके पाकिस्तानी आकाओं द्वारा संभाला जाता है। यह सफलता पुलिस को तब मिली जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 600 करोड़ की 150 किलो हेरोइन के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी अफगानिस्तान में हेरोइन को केमिकल में डालकर उसका घोल बना लेते थे। इसके बाद घोल में जूट की बोरी डाल देते थे, बोरी पूरे घोल को सोख लेती थी। इसके बाद आरोपी इस बोरी में हींग आदि मसाला भारत भेजते थे। मसाला होने की वजह से हेरोइन की गंध किसी को नहीं आती थी। 
विज्ञापन


बोरी से मसाला निकलने के बाद आरोपी बोरी को जामिया नगर स्थित यूनिट में ले जाकर विशेष तरीके के केमिकल में डालते थे। केमिकल फिर से हेरोइन को सोख लेता था। फिर इस घोल को दूसरे केमिकल में डालकर सुखाते थे। इसके बाद हेरोइन फिर से बन जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अनुमान के अनुसार यह गिरोह अब तक भारत में 5000 करोड़ की हेरोइन भेज चुका है। स्पेशल सेल के डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि एसीपी ललित मोहन नेगी व हृदय भूषण की टीम को पिछले कुछ महीनों से सूचना मिल रही थी कि जामिया नगर इलाके से रात बारह बजे के बाद लग्जरी कारों का एक काफिला निकालता है।

17 जुलाई को स्पेशल सेल को सूचना मिली थी

इन पर लगातार नजर रखने के बाद 17 जुलाई को स्पेशल सेल को सूचना मिली कि कारों का काफिला लाजपत नगर इलाके में आएगा। इस पर पुलिस ने आश्रम चौक पर घेराबंदी कर अलग-अलग कारों में घूम रहे बल्लभगढ़, हरियाणा निवासी धीरज उर्फ दीपक और महारानी बाग, दिल्ली निवासी रईस खान को पकड़ लिया।

दोनों की कारों से 30-30 किलो हेरोइन बरामद की गई, जो  कि पिछली सीट के नीचे बनी विशेष जगहों पर छिपाकर रखी हुई थी। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने जाकिर नगर में दबिश दी और वहां से दो अफगान नागरिक शिनवारी रहमत गुल और अख्तर मोहम्मद शिनवारी को गिरफ्तार कर लिया। 

यहां पर आरोपियों ने केमिकल के जरिये हेरोइन को फिर से तैयार करने की यूनिट लगा रखी थी। इस यूनिट से 60 किलो हेरोइन बरामद की गई। यूनिट के बाहर से पांचवें आरोपी जामिया नगर निवासी वकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपनी कार में 30 किलो हेरोइन छिपा रखी थी।

पुलिस ने यूनिट से हेरोइन को फिर से तैयार करने के उपकरण, केमिकल व चार लग्जरी कारें बरामद की हैं। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मौके की फॉरेंसिक जांच करवाएगी।

रहमत गुल को यूनिट के लिए विशेष रूप से बुलाया गया था

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिनवारी रहमत गुल (30) लगातार भारत आता रहता था। उसे अफगानिस्तान की हेरोइन फैक्टरी में काम करने का अनुभव है। इस सिंडिकेट ने उसे यूनिट में फिर से हेरोइन तैयार करने के लिए भारत बुलाया गया था। अख्तर उसकी सहायता करता था। धीरज एक्सपर्ट ड्राइवर था। बाकी दोनों हेरोइन सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed