फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police held woman and her son for kidnapping one year old toddler with cctv help

सीसीटीवी की मदद से घर आया लाल: शहीद पार्क से एक साल का बच्चा अगवा, पुलिस ने आरोपी महिला और उसके बेटे को किया गिरफ्तार

Sat, 25 Dec 2021 02:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Dec 2021 02:37 PM IST
सार

जांच में पता चला कि महिला के बेटे फुरकान ने उसे बच्ची को टैक्सी में ले जाने और उसे छुपाने में मदद की। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मोमिना मूलत: खुर्जा, बुलंदशहर यूपी की रहने वाली है।

विज्ञापन
Delhi police held woman and her son for kidnapping one year old toddler with cctv help
सीसीटीवी फुटेज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मध्य जिला स्पेशल स्टाफ ने एक साल के बच्चे को अगवा करने वाली एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच्चे को सुरक्षित बचा लिया है। पुलिस आरेपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त स्वेता चौहान ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान वाल्मीकि बस्ती, फिरोजशाह कोटला निवासी मोमिना और उसके बेटे फुरकान के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार शाम करीब सवा चार बजे पुलिस को शहीद भगत सिंह पार्क से एक साल के बच्चे के अगवा करने की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह अपने साथ छह बच्चों को खेलने के लिए शहीद पार्क आई थी।
विज्ञापन

 
पार्क में एक चालीस साल की महिला उससे बातचीत करने लगी और उससे घुल मिल गई। कुछ देर बाद शिकायतकर्ता महिला बच्चों को पार्क में छोड़कर उनके लिए बिरयानी लेने के लिए चली गई। इसी दौरान आरोपी महिला उसकी बेटी के एक साल के बेटे को लेकर वहां से फरार हो गई। पुलिस ने उसके बयान पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी से पता चला वाल्मीकि बस्ती में है बच्चा
पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। पुलिस को पता चला कि महिला बच्चे को लेकर वाल्मीकि बस्ती विक्रम नगर में मौजूद है। पुलिस ने तुरंत उस जगह पर दबिश दी और महिला को दबोच लिया।

पुलिस ने उसके कब्जे से बच्चे को बरामद कर लिया। दोनों बच्चे को लेकर वहां से भागने के फिराक में थे। जांच में पता चला कि महिला के बेटे फुरकान ने उसे बच्ची को टैक्सी में ले जाने और उसे छुपाने में मदद की। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मोमिना मूलत: खुर्जा, बुलंदशहर यूपी की रहने वाली है।


तीस साल पहले वह दिल्ली आ गई। उसके छह बच्चे हैं। जबकि उसका बेटा फुरकान पेशे से टैक्सी चालक है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनलोगों ने बच्चे को क्यों अगवा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed