फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police asi and property dealer gang raped woman in delhi, asi suspended

दिल्ली पुलिस के ASI ने प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर किया महिला का गैंगरेप

Fri, 08 Dec 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Dec 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
delhi police asi and property dealer gang raped woman in delhi, asi suspended
महिला से गैंगरेप

नांगलोई में एक महिला से गैंगरेप के आरोप में दिल्ली पुलिस के एएसआई व प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर ने घर दिखाने के बहाने उसे बुलाया और एएसआई के कमरे में ले जाकर गैंगरेप किया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया गया है और बर्खास्त करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान 52 वर्षीय एएसआई जयदेव हुड्डा व 72 वर्षीय दिलबाग दहिया के रूप में हुई।
विज्ञापन


दिलबाग दहिया प्रॉपर्टी डीलर है, जबकि जयदेव साकेत कोर्ट की पुलिस चौकी में तैनात है। दोनों नांगलोई के राजधानी पार्क में रहते हैं।

महिला नांगलोई में किराये का मकान लेना चाहती थी

delhi police asi and property dealer gang raped woman in delhi, asi suspended

जानकारी के मुताबिक, 32 साल की पीड़िता अपने पति के साथ निहाल विहार में रहती है। पति प्राइवेट कंपनी में काम करता है। महिला नांगलोई में किराये का मकान लेना चाहती थी। राजधानी पार्क में उसकी मुलाकात दिलबाग दहिया से हुई।

महिला का आरोप है कि कई दिन तक बातचीत करने के बाद मंगलवार को दिलबाग ने उसे राजधानी पार्क इलाके में बुलाया। दिलबाग उसे एएसआई के कमरे में ले गया, जहां दोनों ने धमकी देकर दुष्कर्म किया।

जांच में पता चला है कि जयदेव के बर्ताव की वजह से उसकी पत्नी और बेटा-बेटी रोहतक में रहते हैं। जयदेव यहां किराये पर रहता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया गया है और उसे बर्खास्त करने की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed