{"_id":"5932d88c4f1c1bfb6ebdd3ef","slug":"delhi-police-arrested-two-minor-for-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में बैट-बॉल लेकर करते थे चोरी, पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ में बैट-बॉल लेकर करते थे चोरी, पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेबसराय थाना पुलिस ने चोरी करने नाबालिगों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सदस्य सुबह के समय घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। ये हाथ में क्रिकेट बैट व बॉल लेकर चलते थे, ताकि लोगों को लगे कि वह क्रिकेट खेलने जा रहे हैं। पुलिस ने इस गिरोह के दो नाबालिग को पकड़ा है। इनके कब्जे से चोरी के 37 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार संगम विहार में रहने वाले रामअवतार गुप्ता ने 21 मई को घर में चोरी की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो रामअवतार गुप्ता ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। गर्मी के चलते घर की खिड़कियां खुलीं र्हुइं थीं। जब वह सुबह सोकर उठे तो घर से 42 हजार रुपये व मोबाइल गायब था। चोरी का मामला दर्ज क र नेबसराय थानाध्यक्ष कुलदीप यादव की टीम मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने जांच के बाद आईज एंड ईयर स्कीम के तहत मिली सूचना के बाद दो नाबालिग को पकड़ लिया। इनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन व 37 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। ये क्रिकेट बैट व बॉल साथ लेकर चलते थे। जिस घर की खिड़कियां व दरवाजे खुले मिल जाते थे उसी में चोरी की वारदात को अंजाम दे देते थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये पहले कितनी वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन