{"_id":"593976164f1c1b366e9c81b1","slug":"delhi-police-arrested-most-wanted-gangster-recovered-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीन राज्यों की पुलिस को थी इस गैंगस्टर की तलाश, ऐसे हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन राज्यों की पुलिस को थी इस गैंगस्टर की तलाश, ऐसे हुआ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
gangster arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नीतू दबोदिया व अशोक प्रधान गैंग के कुख्यात बदमाश रोहित उर्फ लांबा उर्फ मोहित उर्फ अमित (25) को बादली इलाके से दबोचा है। उसके पास से एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो रोहित हत्या की दर्जन वारदात के अलावा लूटपाट, हत्या के प्रयास, कांट्रेक्ट किलर व कार लूटने के मामलों में शामिल रहा है। दिल्ली, यूपी और हरियाणा पुलिस को उसकी तलाश थी। रोहित ने अपने गैंग लीडर व अन्य के साथ मिलकर 22 मार्च, 2017 को झज्जर कोर्ट में गैंगस्टर काला असोदिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
वारदात के बाद से वह फरार था। हरियाणा पुलिस तभी से तलाश कर रही थी। अपराध शाखा ने यूपी व हरियाणा पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि चार जून को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि नीतू दबोदिया गैंग का बदमाश रोहित रेलवे रोड, बादली के पास आने वाला है।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि हत्या के एक मामले में जेल में उसकी मुलाकात अशोक प्रधान व राजेश धुरमुट से हुई। दोनों नीतू दबोदिया गैंग के सदस्य थे। रोहित ने भी ज्वाइन कर लिया। इधर, 2013 में नीतू की हत्या के बाद अशोक ने गैंग की कमान संभाल ली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह दर्जनों हत्या, लूटपाट, हत्या के प्रयास व कार लूटने की वारदात में शामिल रहा। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
कब-कब वारदात को दिया अंजाम
- 22 नवंबर, 2015 को आगरा ज्वेलर्स एसोसिएशन के सचिव धन कुमार जैन की सुपारी लेकर घर के बाहर पुलिस प्रोटेक्शन में गोली मार दी थी।
- 10 अप्रैल, 2016 को बहादुरगढ़ के बराही गांव में रागिनी प्रतियोगिता के दौरान गैंगस्टर कृष्णा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- 22 मार्च, 2017 को साथियों के साथ मिलकर झज्जर कोर्ट में गैंगस्टर काला असोदिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।