फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrested boyfriend for girlfriend murder

दिल्ली में हुआ था प्यार, फरीदाबाद से किया किडनैप, आगरा में काटा गला

Fri, 14 Apr 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Apr 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
 delhi police arrested boyfriend for girlfriend murder
delhi murder
दक्षिण जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी थी और शव को आगरा में स्थित सुरंग में फेंक दिया था। इन लोगों में दिल्ली में प्यार हुआ था। आरोपी ने महिला का फरीदाबाद से अपहरण किया और आगरा में ले जाकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्यम बिश्वाल के अनुसार आगरा के सिकंदरा थाने में 9 अप्रैल को एक महिला की हत्या का मामला दर्ज हुआ था। लोकल पुलिस महिला की पहचान नहीं कर पाई थी। दस अप्रैल को सेक्टर-7 फरीदाबाद, हरियाणा के थाने में ममता नाम की महिला के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


 दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस अंतरराज्यीय बदमाशों पर नजर रखे हुए थी। जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि ममता के मामा महरौली में रहते हैं और उसका मायका फरीदाबाद में है। वह पति के साथ छतरपुर, दिल्ली में रहती थी। पुलिस को पता लगा कि महिला के महरौली के एक व्यक्ति से संबंध थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये व्यक्ति सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है। स्पेशल स्टाफ प्रभारी जीत सिंह की देखरेख में एसआई सतेंद्र खारी व एएसआई विजय कुमार की टीम ने सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले धर्मेंद्र सिरोही को खोखा मार्केट, साकेत से 12 अप्रैल को पकड़ लिया। 
 
धर्मेंद्र सिरोही ने बताया कि वह ममता से वर्ष 2004 में मिला था। ममता उसकी एजेंसी में नौकरी करती थी। इन दोनों के बीच संबंध बन गए थे। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों के संबंध खत्म नहीं हुए थे। 

बाद में आरोपी को लगा कि ममता के कहीं और संबंध बन गए हैं। जब ममता संबंध खत्म करने को राजी नहीं हुई तो उसने ममता की हत्या करने की साजिश रच ली। वह ममता को फरीदाबाद से आठ अप्रैल को आगरा ले गया। 


रास्ते में उसने ममता को शराब पिलाई। जब वह नशे में आ गई तो आरोपी ने चाकू से उसका गला काट दिया। इसके बाद शव को आगरा में एक सुरंग में फेंक दिया था। इसके बाद दिल्ली वापस आ गया था। आरोपी 13 वर्ष से सिक्योरिटी एजेंसी का व्यवसाय कर रहा था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed