फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrested another accused in acid drink case

पनीर नहीं देने पर युवक को तेजाब पिलाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Aug 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
delhi police arrested another accused in acid drink case
arresting

संगम विहार थाना पुलिस ने पनीर देने से मना करने पर युवक को तेजाब पिलाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने ही पीड़ित युवक को तेजाब पिलाया था। पुलिस इस मामले में 15 वर्ष के नाबालिग समेत दो आरोपियों को पहले ही पकड़ चुकी है। 

विज्ञापन


चौथा व मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि मजीदिया अस्पताल से 26 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि रतिया मार्ग, संगम विहार निवासी योगेश(17) को भर्ती कराया गया है। योगेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया गया था। 
विज्ञापन


योगेश की मां ममता ने बताया था कि उनकी रतिया मार्ग पर दुकान है। वहीं के कुछ युवक सामान लेने आते थे। ये युवक पैसे नहीं देते थे और सामान लेकर चले जाते थे। 24 जुलाई को युवक पनीर लेने आए थे। पैसे नहीं देने की वजह से योगेश ने उसे पनीर देने से मना कर दिया था। इस पर आकाश गुप्ता उर्फ गोलू दुकान में घुस गया और झगड़ा करने लगा। 26 जुलाई को गोलू अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर पर आया और योगेश को जबरदस्ती तेजाब पिला दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश की बहन गरिमा ने पुलिस को बयान दिया था कि गोलू व उसके दोस्त ने योगेश को पकड़ रखा था, जबकि अन्य दोस्तों ने उसके भाई को तेजाब पिला दिया। गरिमा के बयान के बाद पुलिस ने एक नाबालिग व एक युवक तालिब को गिरफ्तार कर लिया था। आकाश गुप्ता उर्फ गोलू और आकाश उर्फ बोंडी फरार थे। संगम विहार थानाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह देखरेख में एसआई जितेंद्र व हवलदार रामप्रकाश की टीम ने अब आकाश उर्फ बोंडी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed