फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrest two wanted criminals of punjab

हत्या और दंगा फैलाने के मामले में पंजाब के दो वांछित बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने दबोचा

Sat, 06 Aug 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
delhi police arrest two wanted criminals of punjab
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पंजाब के दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक की हत्या के मामले में तलाश थी। दूसरे की हत्या का प्रयास और दंगे के मामले में तलाश थी। दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना पंजाब पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, इंस्पेक्टर पीसी यादव की देखरेख में एसआई मंदीप सिंह की टीम ने एक सूचना के आधार पर पंजाब में वांछित पंजाब सिंह और हरप्रीत सिंह को सराय काले खां के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन


पंजाब सिंह ने बताया कि वर्ष 2009 में उसका सिराले गांव, पंजाब निवासी बिल्ला से झगड़ा हुआ था। उसने बिल्ला पर चोपर से हमला किया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। कोर्ट ने भी उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ के स‌िपाही संग म‌िलकर की व्यवसायी की हत्या

delhi police arrest two wanted criminals of punjab
दिल्ली पुलिस

उसने बीएसएफ में सिपाही सुनील उर्फ लीला पहलवान के साथ मिलकर मनी चेंजर का व्यवसाय करने वाले राजेंद्र की हत्या कर दी थी। राजेंद्र सुनील की बहन को परेशान कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने सुनील को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था।

दूसरे आरोपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में उसका गरदीवाला में खालसा कॉलेज फेस्टिवल के दौरान ज्योति खुरदा ग्रुप से झगड़ा हो गया था। इसके ग्रुप ने तलवार व चाकू से भूपिंद्र  सिंह पर हमला कर दिया था।

इस बाबत थाना दासूया जिला होशियारपुर पंजाब में मामला दर्ज हुआ था। पंजाब सिंह गांव गरदीवाला, विश्वकर्मा रोड, जिला होशियार पंजाब का रहने वाला है जबकि हरप्रीत सिंह गांव गोंडपुर, थाना गरदीवाला जिला होशियारपुर का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed