{"_id":"617710b82bab7916a266d249","slug":"delhi-on-telling-address-some-angry-men-stab-class-10-student-in-vijay-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पता बताने पर दसवीं कक्षा के छात्र पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: पता बताने पर दसवीं कक्षा के छात्र पर चाकू से किया हमला
Tue, 26 Oct 2021 01:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:47 AM IST
सार
पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नामजद आरोपी के साथ साथ पुलिस उसके दोस्तों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के विजय विहार इलाके में पता बताने पर नाराज कुछ युवकों ने दसवीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। छात्र किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भागा और दोस्त की मदद से अस्पताल पहुंचा। पुलिस पीड़ित के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र की पहचान रोहिणी सेक्टर एक निवासी देवेंद्र वर्मा(17) के रूप में हुई है। 23 अक्तूबर की रात पुलिस को अंबेडकर अस्पताल से सूचना मिली कि एक किशोर को चाकू गोद दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। देवेंद्र का इलाज चल रहा था। उसके कमर और हाथ पर चाकू के जख्म थे।
विज्ञापन
देवेंद्र ने बताया कि दीपक नाम का लड़का उसे पार्क में बात करने के लिए बुलाया था। वहां पर दीपक के साथ उसके साथी मौजूद थे। दीपक ने कहा कि नवीन को उसका पता बताकर तुमने गलती की और चाकू से उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जबकि दीपक के दोस्तों ने उसे लात घुंसों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नामजद आरोपी के साथ साथ पुलिस उसके दोस्तों की तलाश में दबिश दे रही है।