फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi jama masjid area drunk man rams many including car mob handed over him to police

दिल्ली: जामा मस्जिद इलाके में शराब के नशे में धुत कार चालक ने कार समेत कई को मारी टक्कर...

Tue, 26 Oct 2021 02:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 Oct 2021 02:10 AM IST
सार

हालांकि घटना के बाद कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इससे साफ तौर से इनकार किया है।

विज्ञापन
Delhi jama masjid area drunk man rams many including car mob handed over him to police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani

विस्तार

मध्य दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में रविवार देर रात को खूब बवाल हुआ। शराब के नशे में धुत कार चालक ने कस्तूबा अस्पताल के सामने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ने फरार होने के चक्कर में एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी। भीड़ ने जामा मस्जिद गेट नंबर-1 के सामने आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन


युवक की पिटाई लगाने के अलावा उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी गई। हादसे की सूचना जैसे ही इलाके में मिली लोगों की भारी भीड़ गेट नंबर-1 पर जुट गई। पब्लिक ने जमकर नारेबाजी की। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालात देखकर वहां पुलिस बल बुला लिया गया। हालांकि घटना के बाद कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इससे साफ तौर से इनकार किया है। आरोपी कार चालक मयूर विहार निवासी प्रतीक तिवारी (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात करीब 12.05 बजे दरियागंज से जामा मस्जिद जाने वाली सड़क पर हुई। ग्रे कलर की वैगनआर कार में पूर्वी दिल्ली के तीन दोस्त खाना खाने जामा मस्जिद की ओर जा रहे थे। कार प्रतीक तिवारी चला रहा था। कस्तूबा गांधी अस्पताल के सामने से निकलने के दौरान प्रतीक ने एक सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। हादसे में सेंट्रो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का दावा- 12 साल का बच्चा बुरी तरह हुआ घायल
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि हादसे में कार सवार 11-12 साल का एक बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद प्रतीक डर की वजह से वहां से आगे भागा। फरार होते समय उसने दो अन्य लोगों व एक महिला को भी टक्कर मार दी। इसके बाद वह गेट नंबर-1 की ओर भागा। भीड़ ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। वैगनआर कार सवार चालक व उसके एक दोस्त को भीड़ ने पकड़कर पीट दिया। मौके पर खूब हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर खासी नाराजगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया।

घटना को सांप्रदायिक रंग देने का किया प्रयास
घटना को लेकर सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया। कुछ लोगों ने इलाके के लोगों पर दूसरे समुदाय के युवक की पिटाई के आरोप लगाए। इनका कहना था कि जानबूझकर युवक को पीटा गया। वहीं मामले पर पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने घटना को सांप्रदायिक होने से इंकार किया। उनका कहना था कि हादसे के समय आरोपी युवक ने शराब पी हुई थी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों ने युवक की पिटाई की और कार में तोड़फोड़ की, उन पर भी एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है।


स्थानीय लोगों का दावा रोजाना एरिया में हुड़दंग...
जामा मस्जिद इलाके में हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों में खासा रोष था। लोगों का कहना था कि जामा मस्जिद इलाके में महज 200 लोगों के कारोबार ने पूरे इलाके का सुकून छीना हुआ है। दरअसल इलाके में खाने-पीने के 200 के करीब दुकान हैं। दिल्ली व आसपास के लोग खाने के लिए रात बे रात इलाके में आते हैं। ऐसे में पूरी रात यहां हंगामा रहता है। शराब पीकर लोग हंगामा हर यहां-वहां गंदगी फैलाते हैं। रविवार हुआ हादसा उसी का नतीजा है। यदि पुलिस यहां पर सुरक्षा को मजबूत करे तो शायद इस तरह की वारदातें नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed