शालीमार बाग में प्रिया मेहरा की गोली मारकर हत्या क्या वाकई रुपयों के लेन-देन में की गई इस पहेली का खुलासा करने का दावा दिल्ली पुलिस कर रही है।
दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि प्रिया मेहरा का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति पंकज ने ही किया है। पुलिस ने बताया कि पंकज से पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा है कि उसने ही प्रिया की हत्या की और खुद को बचाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी।
पंकज से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे पत्नी की हत्या और पुलिस को बहकाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस छानबीन में ये भी खुलासा हुआ है कि प्रिया पंकज की दूसरी पत्नी थी। बता दें कि पंकज की कहानी सुनने के बाद पुलिस को उस पर पहले से ही शक था। यही वजह थी कि पुलिस ने पंकज से कड़ाई से पूछताछ की और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
ये है पूरा मामला
एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को ही बताया था कि पंकज जो कहानी पुलिस को सुना रहा है, उसमें कई झोल हैं। पंकज ने बताया है कि बदमाशों ने उसकी कार रुकवाकर उसके साथ हाथापाई की। ऐसे में उसके साथ मारपीट के कोई खास निशान नहीं हैं। वहीं बदमाशों को कैसे पता चला कि पंकज अपने भाई के रेस्तरां में है और वहां से गुरुद्वारे गया, बाद में 4.20 पर उस पर हमला किया गया। तड़के 4.20 का समय भी पुलिस को हजम नहीं हो रहा है। प्रिया चालक की बराबर वाली सीट पर बैठी हुई थी। शुरुआती जांच के बाद पता चला कि प्रिया को चालक की ओर से बेहद नजदीक से दो गोलियां मारी गईं।
5 of 8
कार जिसमें प्रिया मेहरा को गोली लगी
पुलिस को घटनास्थल से कोई सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिली है। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी सोची समझी साजिश के तहत तड़के का समय चुनकर वारदात को अंजाम दिया गया हो। वहीं प्रिया ढाई माह से अपने मायके के पास किराये के मकान में पति के साथ रह रही थी। ऐसे में कहीं पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव तो नहीं था। ऐसे में पुलिस पंकज पर भी शक करके चल रही है, लेकिन अगर पंकज हत्याकांड में शामिल है तो उसने हत्या क्यों करवाई, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने प्रिया के परिजनों से भी पूछताछ किया।