{"_id":"60e6f7ae9e472d52bb289616","slug":"delhi-goons-shot-on-shop-in-ashok-vihar-area-police-tells-its-personal-enmity","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बदमाशों ने दुकान पर गोली चलाकर फैलाई सनसनी, आपसी रंजिश की बात आ रही सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: बदमाशों ने दुकान पर गोली चलाकर फैलाई सनसनी, आपसी रंजिश की बात आ रही सामने
Thu, 08 Jul 2021 06:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:33 PM IST
सार
दुकादार ने आपसी रंजिश में एक व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप लगाया है और पुलिस नामजद आरोपी के साथ-साथ हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली के अशोक विहार इलाके में बदमाशों ने एक दुकान पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर सनसनी फैला दी। गनिमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पीड़ित दुकानदार ने आपसी रंजिश में एक व्यक्ति पर गोली चलवाने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जेलर वाला बाग, अशोक विहार निवासी रविकांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इलाके में कपड़े की दुकान चलाता है। उसका इलाके में रहने वाला राजाराम से पुरानी दुश्मनी है। मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर आ गया।
विज्ञापन
देर रात में दुकान के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि तीन लड़के उसके दुकान पर गोलीबारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही रविकांत अपने दुकान पर पहुंचा। उसे देखते ही गोली चलाने वाले तीनों युवक फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस को मौके से चार खोखे मिले। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। रविकांत ने राजाराम गोली चलवाने का आरोप लगाया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को जब्त कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।