फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi girl dead body found in boy friend room, relatives suspect rape and murder police defers

बंद दरवाजा तोड़कर जब अंदर गई पुलिस, ब्वायफ्रेंड के कमरे में खून से लथपथ था युवती का शव

Sun, 19 Nov 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Nov 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
delhi girl dead body found in boy friend room, relatives suspect rape and murder police defers
युवती की गला रेतकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

न्यू अशोक नगर इलाके में युवती का गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। युवती का शव उसके ब्वायफ्रेंड के कमरे से मिला है।

विज्ञापन


परिजनों ने बेटी को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस दुष्कर्म की बात से इंकार कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवती (21) परिजनों के साथ न्यू अशोक नगर में रहती थी। परिवार में पिता, मां और अन्य सदस्य हैं। वह पत्राचार से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वह घर से सब्जी लेने निकली थी। लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाश के बाद परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

delhi girl dead body found in boy friend room, relatives suspect rape and murder police defers

शक के आधार पर परिजन बेटी के दोस्त अर्जुन (26) के घर पहुंचे। अर्जुन का घर युवती के घर से कुछ ही दूरी पर है। दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। परिजन दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर कमरे में घुसे।

जहां युवती की लाश पड़ी थी। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि युवती की आरोपी से दोस्ती थी।

घटना के बाद से अर्जुन फरार है। पुलिस को शक है कि अर्जुन ने ही उसकी हत्या की है। अर्जुन मूलत: बिहार का रहने वाला है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में बिहार रवाना हो चुकी है। वहीं, दिल्ली में भी उसके संभावित ठिकाने पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed